DPI_Abhyavedan_Ashees_Mishra सेवा में, माननीय आयुक्त महोदय, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश, गौतम नगर, भोपाल (म.प्र.) विषय: प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 में प्राप्त 62.500000 अंकों (85.860956 परसेंटाइल) के आधार पर तकनीकी त्रुटि सुधार कर "सामान्य प्राथमिक शिक्षक" श्रेणी में विचार किए जाने बाबत अभ्यावेदन। संदर्भ: आवेदन क्रमांक: 3408250731511 | परीक्षा दिनांक: 13/10/2025 (प्रथम पाली) आदरणीय महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं अशीष मिश्रा , प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 का अभ्यर्थी हूँ। वर्तमान में मैं जिला सीधी के अत्यंत पिछड़ें व दूरस्थ वनांचल क्षेत्र 'पड़री' में अतिथि शिक्षक के रूप में सेवाएँ दे रहा हूँ। परीक्षा परिणाम और मेरी वास्तविक मेरिट के संदर्भ में निम्नलिखित तथ्य न्यायोचित निर्णय हेतु प्रस्तुत हैं: 1. एकीकृत मूल्यांकन एवं शिफ्ट-वाइज परसेंटाइल का आधार: महोदय, ...